फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहरों में पानी नहीं आने से किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। तहसील क्षेत्र के काश्तकारों ने सिंचाई उप खंड के एई और डीएम से उप खंड की सभी सिंचाई नहरों को शीघ्र दुरुस्त करने की मांग की है। नहरों में एक सप्ताह के अंदर पानी नहीं छोड़ा गया तो काश्तकार विभाग के कार्यालय में तालाबंदी करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन


काश्तकारों और विकास खंड के विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रधानों ने उप खंड के एई और डीएम को भेजे पत्र में कहा है कि सिंचाई विभाग की अधिकांश नहरें बारिश के मौसम में जगह-जगह पर क्षतिग्रस्त हो गई थीं। इसके चलते नहरों में पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है। गेहूं की बुवाई का समय नजदीक आ गया है। खेत सूखने से काश्तकार अपने खेतों को जोत नहीं पा रहे है।

ग्राम प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष नवीन ममगई, कनिष्क प्रमुख प्रकाश कोहली, बिमोला के प्रधान हरी राम, तैलीहाट, मन्यूड़ा, बंड, जिनखोला, मटेना, भकुनखोला, बैजनाथ, पुरुड़ा के काश्तकारों ने कहा है कि सात दिन के अंदर नहरें दुरुस्त नहीं हुई तो वह विभाग के बैजनाथ कार्यालय में तालाबंदी करने को मजबूर होंगे। विभाग के एई सीएस सती का कहना है कि नहरों को दुरुस्त करने विभाग ने बेलदार लगा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें