फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गल्ले की दुकानों में रसद, केरोसिन का टोटा

विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों में एपीएल, बीपीएल का गेहूं, चावल और केरोसिन की सप्लाई नहीं होने से उपभोक्ता परेशान हैं। कार्डधारकों ने खाद्य विभाग से शीघ्र रसद और केरोसिन उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन


सस्ता गल्ला विक्रेताओं के अनुसार खाद्य पूर्ति विभाग ने कोटे के दुकानदारों को अक्तूबर के गेहूं और चावल की सप्लाई नहीं की है। वहीं, दुकानदारों ने एक माह पूर्व गोदाम से रसद उठाने के लिए चालान लगा दिया था।

वहीं, सस्ता गल्ला विक्रेता शिव सिंह बोरा ने बताया कि दुकानदारों को तीन माह से केरोसिन का कोटा नहीं मिला है, जबकि शीतकाल के सीजन में केरोसिन की मांग बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें