नैनीताल। बीते 25 सितंबर को गैस वाहन हादसे के बाद से बंद वीरभट्टी पुल गेठिया को खोलने की मांग को लेकर ग्रामीणों व पंचायत प्रतिनिधियों ने सोमवार को नैनीताल पहुंचकर तल्लीताल गांधी पार्क में धरना दिया।
जिला पंचायत सदस्य हरीश बिष्ट के नेतृत्व में दिए गए धरने के दौरान ग्रामीणों ने कहा कि प्रशासन द्वारा पुल को बंद कर देने से ज्योलीकोट से लेकर भूमियाधार के ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इन इलाकों में लोग आठ-आठ किमी तक रोजाना पैदल चलने को मजबूर हैं। धरने में ग्राम प्रधान हिमांशु पांडे, मुन्नी चौहान, इंदर नेगी, अजय कुमार, मनोज चनियाल, सतीश चन्द्र आर्य, हीरा बिष्ट, अर्जुन नेगी, किरन किरौला आदि शामिल थे।