बाजपुर। ग्राम समृद्धि एवं स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत बालिका ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रथम और द्वितीय विजेताओं को खेल विभाग की तरफ से क्रमश: ट्रैक सूट और टी शर्ट बांटी गई।
शुक्रवार को जिला खेल विभाग की ओर से गांव हरसान स्थित सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल में आयोजित बालिका ताइक्वांडो प्रतियोगिता का शुभारंभ कोच हरीश चौहान, लक्ष्मण सिंह मेहरा, सोबन सिंह कुंवर ने किया। इस दौरान हिमांशु रावत, पायल टम्टा, खुशबू, भूमिका फोगाट, दिव्या बिष्ट प्रथम और दिव्या टम्टा, ईशिका दूबरिया, निराली गुंजाल, दियाली, रबिना द्वितीय स्थान पर रही। खेल विभाग की ओर से प्रथम आए खिलाड़ियों को ट्रैक सूट और द्वितीय विजेताओं को टी शर्ट बांटी गई। वहां जिला क्रीड़ाधिकारी रशिका सिद्दीकी ने ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बालिकाओं से बढ़ चढ़ कर भाग लेने की अपील की गई। वहां विपिन कुमार, चंद्रिका फोगाट, भारत, किशन सिंह, महेश रावत आदि थे।