केलाखेड़ा। शुक्रवार देर शाम गहलोत बाजार में श्री रामलीला कमेटी के सौजन्य में चल रही रामलीला के समापन पर श्रीराम और रावण सेना के बीच युद्ध हुआ। राम ने अग्निबाण से रावण के पुतले का दहन किया। इस दौरान आतिशबाजी भी की गई। इससे पहले नगर के विभिन्न मार्गों पर शोभायात्रा निकाली गई। वहां पर अरविंद राणा, महेंद्र कालड़ा, परीक्षित बख्शी, ओमप्रकाश, जितेंद्र चानना, अजय कालड़ा, हिमांशु चौधरी, विजय, परवीन, सौरभ, सुनील, वरुण आदि थे।