फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मटेना के बच्चों ने शोध अध्ययन के तहत वन संग्रहालय से ली महत्वपूर्ण जानकारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। जूनियर हाइस्कूल मटेना के बच्चों ने शोध अध्ययन के तहत वन विभाग के गरुड़ बाजार स्थित वन संग्रहालय का भ्रमण किया। स्कूल के हेड टीचर एवं राष्ट्रपति अवॉर्ड विजेता शिक्षक डीएल वर्मा ने कहा कि संग्रहालय वन्य प्राणियों और पेड़ पौधो पर शोध के लिए मील का पत्थर साबित हो सकता है।
विज्ञापन


हेड टीचर वर्मा शोध अध्ययन के तहत जूनियर हाइस्कूल मटेना के बच्चों को वन संग्रहालय लाए। बच्चे संग्रहालय को देखकर खुश हुए। शिक्षक वर्मा ने बच्चों को संग्रहालय में रखी हर वस्तु के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वर्मा ने कहा कि संग्रहालय को देखने से बच्चों को बहुत कुछ सीखने को मिला। वन रेंजर श्याम सिंह करायत ने बच्चों को जंगली जानवरों और उनकी प्रजातियों के बारे में जानकारियां दी। उन्होंने जंगली जानवरों के हमले से बचने के टिप्स भी दिए। मौके पर शिक्षक संतोष कुमार आदि मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें