फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्ष और नवल बने मैथ्स, स्पेलिंग विजार्ड जीनियस

विज्ञापन
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत यहां संकुल संसाधन केंद्र जालली में तमाम नवाचारी कार्यक्रम हुए। शुभारंभ करते हुए संकुल समन्वयक तारा चंद्र ने इस तरह के कार्यक्रमों को बच्चों के विकास में मील का पत्थर बताया। कहा कि इससे बच्चों में विज्ञान, अंग्रेजी और गणित के प्रति रुचि बढ़ेगी।
विज्ञापन


मैथ्स विजर्ड प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय जालली के हर्ष आर्य पहले, बाबन की प्रीति फुलारा दूसरे, जालली के चमन सिंह तीसरे स्थान पर रहे। स्पेलिंग जीनियस प्रतियोगिता में जालली के नवल किशोर प्रथम, बाबन की पूजा फुलारा द्वितीय और जालली के हर्ष आर्या तीसरे स्थान पर रहे। क्विज प्रतियोगिता में जालली, झौब और बाबन की टीमें अव्वल रही। सुलेख प्रतियोगिता में प्रीति, पूजा और हर्ष ने बाजी मारी। अव्वल प्रतिभागियों को पुरस्कार दिए गए। वहां दीपक पांडेय, मधुबाला, गोपाल कृष्ण, कैलाश पवार, त्रिलोक नेगी, संकुल जालली और द्वाराहाट के प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें