गरुड़ (बागेश्वर)। आदर्श रामलीला कमेटी गरुड़ ने रामलीला के दौरान समूचे इलाके में बेहतर शांती व्यवस्था बनाने पर बैजनाथ के थानाध्यक्ष मदन लाल को एक समारोह में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित समारोह में कमेटी के सचिव देवकी नंदन जोशी ने बैजनाथ के थानाध्यक्ष मदन लाल को सम्मान पत्र भेंट किया। उन्होंने कहा कि गरुड़ की रामलीला के इतिहास में पुलिस ने आज तक ऐसी शांती व्यवस्था शायद ही बनाई होगी।