फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई बयाव चलि गरुड़ बजार ,वर्षो बटि बंद पड़ी शौचालय खुलगो

विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। गरुड़ बाजार के कूड़ा निस्तारण के प्रति कुछ जनप्रतिनिधि आगे आने लगे है। विकास कार्य और रचनात्मक कार्यों की सोच रखने वाले जिला पंचायत सदस्य शिव सिंह बिष्ट ने बुधवार को गोलू मार्केट में सफाई अभियान चलाया। इसके साथ ही उन्होंने तीन साल से बंद पड़ा सुलभ शौचालय आज आम जनता के लिए खोल दिया है।
विज्ञापन


अमर उजाला ने कुछ दिन पूर्व गरुड़ बाजार के कूड़ा निस्तारण की समस्या और गोलू मार्केट में फैली गंदगी पर प्राथमिकता से खबर प्रकाशित की थी। खबर का असर होने पर जिला पंचायत सदस्य अणां शिव सिंह बिष्ट और व्यापार संघ के अध्यक्ष अखिल जोशी जागे। जिला पंचायत सदस्य बिष्ट ने बुधवार दिनभर अपनी मौजूदगी में गोलू मार्केट में अपने संसाधनों से सफाई अभियान चलाया। उन्होंने गोलू मार्केट में तीन साल से बंद पड़े सुलभ शौचालय का ताला खुद खोलने के साथ-साथ शौचालय को आम जनता के लिए खोल दिया है।
जिला पंचायत सदस्य ने व्यापार संघ अध्यक्ष से गोलू मार्केट में अस्थाई कूड़ाघर बनाने को कहा है।

व्यापार संघ अध्यक्ष अखिल जोशी का कहना है कि सड़क में कोई राहगीर कूड़ा डालते या नदी में शौच करते पाया गया तो उसके विरुद्ध कार्रवाई करने को प्रशासन को लिखा जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा गांव-गांव में तो स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। नगरीय इलाके में स्थानीय प्रशासन द्वारा स्वच्छता अभियान नहीं चलाए जाने से नगर के लोगों में प्रशासन के प्रति रोष है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें