फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरुड़ डिग्री कॉलेज में एबीवीपी का परचम

विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। महाविद्यालय प्रशासन ने मंगलवार को छात्रसंघ चुनाव के परिणामों की घोषणा के बाद नवनिर्वाचित छात्रसंघ पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। छात्रसंघ की सभी सीटों पर इस बार एबीवीपी से जुड़े पदाधिकारी चुनाव जीते।
विज्ञापन


महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के निर्वाचन अधिकारी डॉ. हेम चंद्र दुबे ने छात्रसंघ के चुनाव के परिणामों की घोषणा की। छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर संजय रावल, उपाध्यक्ष गंगा सिंह, छात्रा उपाध्यक्ष पद के लिए रुचि जोशी, सचिव पद पर बबीता जोशी, कोषाध्यक्ष पद पर गणेश पुरी, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के लिए मीना खोलिया सह सचिव पद पर मनीष देवराड़ी निर्विरोध निर्वाचित हुए।

नव निर्वाचित छात्रसंघ पदाधिकारियों को मुख्य अतिथि विधायक चंदन दास और प्राचार्य पीसी पांडे ने शपथ दिलाई। विधायक दास ने कॉलेज के विकास के लिए साढ़े तीन लाख रुपये विधायक निधि से देने की घोषणा की।
विज्ञापन


संचालन डॉ. हेम चंद्र दुबे ने किया। इस दौरान शिव सिंह बिष्ट, नंदन सजवाण, डीके जोशी, नंदन सिंह नेगी, तारा सिंह कठायत, डॉ. अवधेश तिवारी, डॉ. शिव प्रकाश राय आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें