गरुड़ (बागेश्वर)। ग्राम प्रधान संगठन की ब्लॉक इकाई ने सरकार के स्वच्छता पखवाड़ा का विरोध करने का निर्णय लिया है। प्रधानों ने ऐलान किया है कि जब तक उनकी मांगों का निराकरण नहीं होता, विरोध जारी रहेेगा।
ग्राम प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष नवीन ममगई ने डीएम को भेजे ज्ञापन में कहा है कि प्रदेश के प्रधानों का 15 सितंबर से देहरादून में मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन चल रहा है। सरकार ने प्रधानों की मांगों का आज तक निराकरण नहीं किया है। ऐसे में प्रधानों ने विरोध में सरकार के स्वच्छता पखवाड़े का विरोध करने का निर्णय लिया है।