फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रसंघ प्रत्याशियो व पुलिस प्रशासन की चुनाव को लेकर कोतवाली मे हुई बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। छात्रसंघ चुनाव प्रत्याशी रात नौ बजे बाद चुनाव कार्यालय नहीं खोल सकेंगे। चुनाव कार्यालय खुला होने पर पुलिस एक्ट में चालान किया जाएगा। यह फैसला छात्रसंघ चुनाव के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने शुक्रवार देर शाम छात्रसंघ चुनाव के दावेदारों के साथ कोतवाली में बैठक कर लिया।
विज्ञापन

बैठक में तय किया गया कि सोशल मीडिया पर किसी के भी खिलाफ टिप्पणी करने पर पुलिस कठोर कार्रवाई करेगी। प्रत्याशियों को जुलूस निकालने की अनुमति भी नहीं होगी। आठ अक्तूबर को होने वाले छात्रसंघ चुनाव को लेकर हुई बैठक में प्रशासन ने दावेदारों को चुनाव के दौरान शांति बनाए रखने की हिदायत दी। अधिकारियों ने कहा कि किसी को भी कोई परेशानी होने पर वह चुनाव प्रभारी से संपर्क करे। बैठक में एसडीएम परितोष वर्मा, सीओ लोकजीत सिंह, छात्रसंघ चुनाव प्रभारी डॉ. संजय कुमार, एसएसआई कविंद्र शर्मा, संभावित उम्मीदवार और उनके समर्थक मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें