फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मटेना, जिनखोला गांव तक सड़क निर्माण की हरी झंडी

विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। शिक्षक बहुल गांव मटेना शीघ्र मोटर मार्ग से जुड़ेगा। भारत सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्रालय ने सड़क निर्माण को हरी झंडी दे दी है। दशहरे से ठीक एक दिन पहले सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलने से गांव में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन



मटेना जिनखोला गांव को सड़क से जोड़ने की मांग वर्षों पुरानी थी। सड़क से वंचित गांव मटेना, जिनखोला और बंड के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण संघर्ष समिति की अध्यक्ष और मटेना की प्रधान शकुंतला देवी के नेतृत्व में गांव में सड़क की मांग के लिए प्रदर्शन किया था।

विधायक चंदन दास ने ग्रामीणों की मांग को गंभीरता से लिया। विधायक दास ने बताया कि सड़क निर्माण की केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय ने स्वीकृति दे दी है। सड़क निर्माण की सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलने पर जिला पंचायत सदस्य शिव सिंह बिष्ट, सांसद प्रतिनिधि घनश्याम जोशी, जिनखोला की प्रधान नरुली, नंदन सिंह, सीमा पांडे, विनोद नेगी, सीएस बड़सीला, राजेंद्र खोलिया, मनोज खोलिया, रणजीत राम, हेम रावत, आनंदी बोरा आदि ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें