फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हम नहीं मनाएंगे स्वच्छता पखवाड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। तीन सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए प्रधानों ने बृहस्पतिवार को विकासखंड कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने ग्राम पंचायतों की खुली बैठक और स्वच्छता पखवाड़ा मनाने का बहिष्कार कर कहा कि मांगें पूरी होने तक प्रधान न खुली बैठक करेंगे और न ही कोई कार्यक्रम किया जाएगा।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को प्रधान संघ के नेतृत्व में विकासखंड कार्यालय पहुंचे ग्राम प्रधानों ने तीन सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार द्वारा ग्राम पंचायतों में चलाए जाने वाले स्वच्छता पखवाड़ा और ग्राम पंचायतों की खुली बैठक का बहिष्कार कर दिया। कहा कि देहरादून परेड ग्राउंड में अनिश्चितकालीन हड़ताल कर अनशन पर बैठे प्रधानों की मांगों पर सरकार गौर नहीं कर रही है।

उन्होंने मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रखने की चेतावनी दी। उन्होंने इससे संबंधित ज्ञापन बीडीओ मीना मैनाली की ज्ञापन सौंपा। वहां प्रधान संघ के अध्यक्ष सुखवंत सिंह, प्रधान मो. आरिफ, मुगनी अहमद, इंद्रावती, गोस्वामी सिंह राना, सुखविंदर कौर, रामनरेश, बलीराम आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें