नानकमत्ता। मुहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए थाना पुलिस ने ग्रामीणों की बैठक ली। मंगलवार को थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने एक अक्तूबर को मनाए जाने वाले मुहर्रम पर ग्राम डियूढ़ी में शांति व्यवस्था कायम रखने को लेकर सभी वर्ग के लोगों की बैठक ली।
मदरसा गुलशन-ए-रजा के अहाते में ग्राम प्रधान शकीलउद्दीन ने कहा की सभी वर्ग आपस में प्यार से रहते हैं। त्योहार भी मिलजुल कर मनाए जाते हैं। थानाध्यक्ष ने असामाजिक तत्वों की सूचना पुलिस को देने की अपील की। वहां गुरुद्वारे के ग्रंथी जोगिंदर सिंह, प्रदीप सिंह, डिंपल सिंह, फयाजुद्दीन खां, हाजी कुतुब हुसैन, हाफिज खां आदि थे।