फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से नदियों में उबाल, गांवों में घुसा पानी,लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। लगातार बारिश से क्षेत्र की लेवड़ा, बौर, गडरी सहित अन्य नदियों का जलस्तर बढ़ गया। लेवड़ा नदी में उफान से गांव चकरपुर, इंदिरा कालोनी, राजीवनगर, लखनपुर, खमरिया में पानी घुस गया। हल्द्वानी स्टेट हाइवे पर जलभराव होने से यातायात भी प्रभावित रहा।
विज्ञापन


बारिश होने से नदियों में भी जल स्तर बढ़ गया। नदियों का पानी आसपास की आबादी क्षेत्र में घुस गया। शनिवार तड़के गांव चनकपुर निवासी रुढ़ सिंह और गांव चकरपुर निवासी खुशीराम के कच्चे मकान की दीवार गिर गई। बारिश में धान और गन्ने की फसल भी चौपट हो गई।

किसानों ने बारिश से नष्ट हुई धान और गन्ने की फसल का मुआवजा दिए जाने की मांग की है। इधर, तहसीलदार केपी पाल ने बताया कि बारिश से क्षेत्र में कोई नुकसान नहीं हुआ है। नदियों में जल स्तर बढ़ा है, लेकिन खतरे की कोई बात नही है। शनिवार को 27 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें