फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा, बागेश्वर और चंपावत के खिलाड़ी छाए

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। राज्य स्तरीय विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता बुधवार को आदर्श राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में शुरू हो गई। पहले दिन की विभिन्न वर्गों में हुईं स्पर्धाओं में अल्मोड़ा, बागेश्वर और चंपावत के खिलाड़ी छाए रहे। मुख्य अतिथि समाजसेवी मारुति नंदन साह ने खिलाड़ियों ने परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उद्घाटन मौके पर जीजीआईसी की छात्राओं ने स्वागत गीत के साथ ही रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। प्रधानाचार्या सावित्री दुग्ताल ने सभी का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में सात जिलों के 300 से भी अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। निर्णायक नरेश तलरेजा, पंकज आर्या, राहुल पंवार, संजय वर्मा, अमित कांडपाल, अजय कुमार, पुष्पा दरम्वाल, प्रेेमा फर्त्याल, मनोज कुमार, राजेश लाल, सुरेंद्र अधिकारी, किशोर पाल, मनीष पवार थे। संचालन हेेमंत बिष्ट, नवीन पांडे और डॉ. उमा जोशी ने किया। वहां सीईओ केके गुप्ता, बीईओ अनुपम दीक्षित आदि थे।
विज्ञापन


अंडर 14 बालक वर्ग की प्रतियोगिताओं के परिणाम
21-23 किलो भार वर्ग : अल्मोड़ा के जगदीश कुमार, चंपावत के हिमांशु सिंह ने स्वर्ण, गजेेंद्र सामंत ने रजत पदक जीता।
23-25 किलो भार वर्ग : बागेश्वर के अमन पांडे ने स्वर्ण, ऊधमसिंह नगर के हरीश ने रजत, अल्मोड़ा के सूरज स्यालकोटी ने कांस्य पदक जीता।
25-27 किलो भार वर्ग : अल्मोड़ा के ओम लाल साह ने स्वर्ण, बागेश्वर के विवेक साह ने रजत, ऊधमसिंह नगर के सागर ने कांस्य पदक जीता।
29-32 किलो भार वर्ग : अल्मोड़ा के सागर शर्मा ने स्वर्ण, नैनीताल के ध्रुव कार्की ने रजत, चंपावत के महेश कश्यप ने कांस्य पदक जीता।
32-35 किला भार वर्ग : चंपावत के प्रशांत कुमार ने स्वर्ण, वहीं के अरबाज अहमद ने रजत, पिथौरागढ़ के ललित धामी और अल्मोड़ा के पवन रावत ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

41 किलो भार वर्ग : बागेश्वर के हेमंत गड़िया ने स्वर्ण, अल्मोड़ा के दक्ष काडंपाल ने रजत, नैनीताल के सामर्थ बहुगुणा और अभिषेक चौहान ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें