खटीमा। डीएलएड प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण छात्रों की बैठक में सरकार पर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है। कहा कि विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर द्वारा 15 अगस्त को डीएलएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया था, जिसका परिणाम 21 जून को घोषित किया जा चुका है।
प्रदेश की 13 डायटों में प्रशिक्षण के लिए चयनित छात्र छात्राओं की काउंसलिंग 10 अगस्त को कराई जा चुकी है, लेकिन अभी तक सत्र शुरू नहीं कराया जा रहा है। उन्होंने तत्काल डायट सूची जारी करने की मांग की है। वहां दीपक दुर्गापाल, राकेश जीना, मोहित भट्ट, गंभीर रावत, शुभम, सुशील आदि थे।