बाजपुर। सोमवार को देर रात अंधड़ और बारिश से क्षेत्र में धान और गन्ने की कई एकड़ फसल जमीन पर बिछकर खराब हो गई। गांव इटव्वा निवासी हंसा सिंह, रांझा सिंह, गांव गोबरा निवासी सोनू सिंह, दर्शन सिंह गांव बैंतखेड़ी निवासी गोपाल सिंह के खेत में धान और गन्ने की एक एक एकड़ फसल बारिश से बिछकर चौपट हो गई। किसानों ने प्रदेश सरकार से मुआवजे की मांग की है।