फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूहा रौल्याणा में बच्चे अब कुर्सी पर बैठकर करेंगे पढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। सुदूरवर्ती जूनियर हाइस्कूल रौल्याणा में पढ़ने वाले बच्चे पहली बार कुर्सी पर बैठे। स्कूल में कुर्सी और टेबल की व्यवस्था जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने कराई है। इसकी घोषणा ऐठानी ने पिछले वर्ष स्कूल के वार्षिकोत्सव के दौरान की थी।
विज्ञापन


स्कूल के हेड टीचर नीरज पंत और पीटीए अध्यक्ष एवं गांव के प्रधान मदन गिरी ने सोमवार को बच्चों को प्रार्थना सभा में यह खुशखबरी दी कि अब से वह कक्षों में कुर्सी और टेबल पर बैठकर ही पढ़ाई करेंगे।

हेड टीचर पंत ने कहा कि जनप्रतिनिधि और अन्य लोग सरकारी स्कूलों के ढांचागत विकास के लिए आगे आने लगे हैं। इसी तरह वन रेंजर बैजनाथ हरीश करायत ने स्कूल में पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री-गार्ड, शिक्षकों ने अपने खर्चे से टेंट की व्यवस्था की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें