फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस्तावेजों को लेकर केलाखेड़ा चैयरमेन और ईओ में ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
केलाखेड़ा। नगर पंचायत के दस्तावेजों को लेकर अध्यक्ष और ईओ के बीच तकरार हो गई। दोनों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीरें दी हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताते हैं कि एक ठेकेदार को वर्ष 2012-13 के भुगतान को लेकर फाइल में लगे दस्तावेज गायब होने पर ईओ और अध्यक्ष के बीच विवाद उपजा है।
विज्ञापन

आरोप है कि मंगलवार को कार्यालय में नगर पंचायत अध्यक्ष मो. शफी अंसारी और नगर पंचायत के प्रभारी ईओ मो. इस्लाम के बीच निर्माण कार्यों के भुगतान और फाइल मेें लगाए गए दस्तावेजों को लेकर गहमागहमी हो गई थी। मामला बढ़ने पर प्रभारी ईओ मो. इस्लाम ने थाने में तहरीर देकर नगर पंचायत अध्यक्ष मो. शफी पर किसी कार्य के लिए दबाव बनाने, मना करने पर अभद्रता कर धमकी देने का आरोप लगाया है। इधर, दूसरी ओर नगर पंचायत अध्यक्ष शफी ने थाने में तहरीर देकर एक ठेकेदार के भुगतान के लिए दस्तावेज पत्र को फाइल से ईओ द्वारा निकालने का आरोप लगाया है। बता दें कि नगर पंचायत कालाढूंगी के ईओ मो. इस्लाम पर केलाखेड़ा नगर पंचायत का अतिरिक्त चार्ज है। इधर, केलाखेड़ा थाना प्रभारी राजेश कुमार यादव ने बताया कि अध्यक्ष और ईओ की ओर से अलग अलग तहरीरें थाने में दी गई हैं। एसआई पंकज बिष्ट को मामले की जांच सौंपी गई। जांच पड़ताल के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें