खटीमा। डायनेस्टी मॉडर्न गुरुकुल एकेडमी ने चौथे वर्ष भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। स्कूल की टीम अक्तूबर में हरिद्वार में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। गत तीन साल से विद्यालय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का विजेता रहा है।
संस्कृत अकादमी हरिद्वार द्वारा राजकीय इंटर कालेज भूंजूराम रुद्रपुर में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में डायनेस्टी मॉडर्न गुरुकुल एकेडमी के बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कनिष्ठ वर्ग के अंतर्गत नाटक में प्रथम, श्लोकोचारण में द्वितीय, समूह नृत्य में द्वितीय, श्लोकोचारण में द्वितीय, वाद-विवाद में तृतीय, समूहगान में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
वरिष्ठ वर्ग के अंतर्गत नाटक में प्रथम, समूह नृत्य में प्रथम, श्लोकोचारण में द्वतीय, आशुभाषण में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्रबंधक धीरेंद्र चंद्र भट्ट ने जीत श्रेय बच्चों व सांस्कृतिक अध्यापकों नर सिंह कुंवर, सुरेश ओली, बिट्टू टाइगर, पूरन पांडे, गोविंद अन्ना को दिया है।