फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली बिल अधिक आने से गुस्साए उपभोक्ताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। बिजली बिल अधिक आने से भड़के सुल्तानपुर पट्टी के उपभोक्ताओं ने हंगामा कर बिजली अधिकारियों को खूब खरी खोटी सुनाई। आरोप है कि डिजिटल मीटर लगने से साढ़े चार हजार से अधिक प्रतिमाह बिल आ रहा है। जिससे उपभोक्ता बेहद परेशान हैं।
विज्ञापन


बता दें कि सुल्तानपुर पट्टी के मोहल्ला टांडा बंजारा क्षेत्र में 30 उपभोक्ताओं के डिजिटल मीटर करीब दो साल पहले लगे थे। तभी से चार हजार से अधिक बिल प्रति माह आ रहा है। विभागीय अधिकारियों ने तीन बिल जमा करने के बाद बिल सही आने का भरोसा दिया था। लेकिन दो साल बीतने के बाद भी बिल अधिक आ रहे हैं।

शुक्रवार को कई उपभोक्ता एकत्र होकर सभासद संजीव कुमार वाल्मीकि के नेतृत्व में दोराहा बाजपुर स्थित ईई कार्यालय पहुंचे। ईई अजीत कुमार यादव के न मिलने पर उपभोक्ता भड़क उठे। उन्होंने प्रदर्शन कर बिजली अधिकारियों को खूब कोसा। जल्द ही बिजली बिल ठीक न होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें