फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ में अजय की विजय

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। माध्यमिक शिक्षा तीन दिनी ब्लाक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन शुक्रवार को आठ सौ मीटर दौड़ के सीनियर वर्ग में बन्नाखेड़ा जीआईसी के अजय कुमार ने विजयी हासिल की। दूसरे स्थान पर गजरौला जीआईसी विट्टू ने दूसरा और बरहैनी जीआईसी के सुमित ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं बालिका वर्ग में बीसीएसफी इंका की रूपा प्रथम, बाजपुर जीजीआईसी की बबीता और अनीता क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन


चीनी मिल मैदान में चले रही क्रीड़ा प्रतियोगिता बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया। बालक वर्ग की 1500मी. में जीआईसी केलाखेड़ा के रिजवान, जीआईसी बन्नाखेड़ा के जसवंत सिंह, बालिका वर्ग में बेरियादौलत जीआईसी की आरती, बीसीएसफ इंका की रुपा क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे।

जूनियर वर्ग 800 मीटर दौड़ बालक वर्ग में बाजपुर इंटर कॉलेज के चंदन, रामनगर राउमा के संदीप, जीआईसी बरहैनी के कुलदीप पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में मनीषा, शीतल, जूबी (जीजीआईसी बाजपुर), त्रिकूद में अरुण कुमार (जीआईसी हरिपुरा), संजीव (इंटर कालेज बाजपुर), राहुल मौर्य (जीआईसी सुल्तानपुर पट्टी), लंबी कूद में कुलदीप (राउमावि रैंटा), मुकेश (विद्या निकेतन हरपिुरा), फईम (राउमावि रामनगर), बालिका वर्ग में नंदिनी (जीआईसी गजरौला), मंताश (बीसीएसएफ बाजपुर) क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे। वहां प्रतियोगिता संचालिका प्रधानाचार्या गीता खुल्बे, बीईओ हवलदार प्रसाद, महेश, डोरीलाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें