फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाएं संगठित होकर समाज में फैले अपवादों का जड़ से सफाया करने में सक्षम: प्रोफेसर उमा

विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। उत्तराखंड महिला मंच की वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं प्रोफेसर उमा भट्ट ने कहा कि महिलाएं संगठित होकर समाज में फैले अपवादों का जड़ से सफाया करने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि शराब प्रदेश के विकास के लिए बाधक है। शराब की बिक्री से राज्य का समुचित विकास नहीं हो सकता है।
विज्ञापन


प्रोफेसर उमा भट्ट बीडीसी सभागार में उत्तराखंड महिला मंच की बैठक में बोल रही थी। उन्होंने कहा कि मातृ शक्ति को अपनी ताकत को पहचानना जरूरी है। महिलाएं संगठित होकर समाज में फैले अपवादों पर रोकने में सक्षम है। कहा कि उत्तराखंड के विकास में शराब सबसे घातक है। लक्ष्मी आश्रम कौसानी की नीमा बहन ने महिलाओं से हर क्षेत्र में आगे आने को कहा।

सुश्री दीक्षा बिष्ट ने महिलाओं से हल्द्वानी में होने वाले सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। मुनस्यारी की मॉटी संस्था की मलिका विर्दी ने बाजारवाद पर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि पहाड़ के विकास में पंचेश्वर बांध का निर्माण उचित नहीं है।
विज्ञापन


कहा कि पंचेश्वर बांध की बिजली प्रदेश के नहीं बल्कि महानगरों के काम आएगी। बैठक में जिला पंचायत सदस्य नंदी भंडारी, गोदावरी, भागुली देवी, हितैषी संस्था के किशन राणा, हिमालया ट्रस्ट के सदन मिश्रा, चंद्रकला, माया चिलवाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें