फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्ष पद पर चार दावेदारों में उलझी एनएसयूआई

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी।
विज्ञापन

कुमाऊं के सबसे बड़े महाविद्यालय एमबीपीजी कॉलेज के लिए छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई से चार छात्रनेताओं की दावेदारी होने से किसी एक नाम पर आम सहमति नहीं बन सकी। एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष ने यहां दो दिन तक प्रवास कर दावेदार छात्रनेताओं से अलग-अलग बात कर संगठन पदाधिकारियों की नब्ज टटोली, लेकिन कोई फैसला नहीं हो सका। एनएसयूआई ने छह वर्ष के दौरान छात्रसंघ अध्यक्ष एवं इस पद पर प्रत्याशी रहे छात्रनेताओं की एक कमेटी का गठन कर दिया है। कमेटी तीन दिन में रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष को सौंपेगी।
छात्रसंघ चुनाव में एनएसयूआई ने अब कुमाऊं मंडल के महाविद्यालय में एबीवीपी को धूल चटाने के लिए यहां मोर्चा संभाल लिया है। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ अध्यक्ष पद प्रत्याशी तय करने के लिए एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष श्याम सिंह चौहान मंगलवार रात से यहां डेरा डाले हुए हैं। उन्होंने नैनीताल रोड स्थित आवास में मंगलवार रात से लेकर बुधवार शाम तक छात्रसंघ चुनाव के दावेदारों को बुलाकर अलग-अलग बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष चौहान ने बताया कि एमबी कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष पद के टिकट के लिए रोहित बहुगुणा, मीमांशा आर्य, दीपक जोशी और गोविंद दसौनी ने दावेदारी की है। बुधवार शाम तक मंथन के उपरांत भी चारों दावेदारों में से किसी एक नाम पर सहमति नहीं बनने पर कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी में छह वर्ष के दौरान छात्रसंघ अध्यक्ष या फिर प्रत्याशी रहे छात्रनेताओं को रखा गया है। टिकट फाइनल करने के लिए बनाई गई कमेटी में देवेंद्र नेगी, रविंद्र प्रताप सिंह, अमन सुयाल, सूरज नौला, लाल सिंह पंवार, देवेंद्र मेर, तरुण साह के अलावा एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष सचिन जलाल और गुरुप्रीत सिंह प्रिंस शामिल हैं। कमेटी चारों दावेदारों में सहमति बनाकर प्रत्याशी का चयन कर रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष सौंपेगी। उन्होंने बताया कि वह इस रिपोर्ट को एनएसयूआई के प्रदेश प्रभारी शिवराज मौर्य को देंगे। इसके बाद प्रत्याशी की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें