फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र संघ चुनाव 10 अक्तूबर तक होंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय से संबद्ध दोनों परिसरों और सभी 50 कॉलेजों में 10 अक्तूबर तक छात्रसंघ चुनाव हो जाएंगे। यह फैसला मंगलवार को विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में प्राचार्यों की बैठक में लिया गया। इसके अलावा तय किया गया कि विश्वविद्यालय सभी परीक्षा परिणाम 12 सितंबर तक घोषित कर देगा और 20 अक्तूबर तक छात्र परिषद के चुनाव भी कराए जाएंगे।
विज्ञापन

कॉलेजों के प्राचार्यों और चुनाव अधिकारियों को छात्र संघ चुनाव में लिंग दोह समिति की सिफारिशों का पूरी तरह से पालन कराने, चुनाव पूरी पारदर्शिता और छात्र संघ संविधान के मुताबिक चुनाव कराने के निर्देश दिए गए। विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. डीसी पांडेय ने बताया कि हर कॉलेज चुनाव तिथि घोषित करने से पूर्व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन से वार्ता कर उसकी व्यवस्था करेगा। उनके मुताबिक चुनाव को लेकर सभी प्राचार्यों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं। बैठक की अध्यक्षता कुलपति प्रो. दिनेश कुमार नौड़ियाल ने की। बैठक में उप कुलसचिव बहादुर सिंह बिष्ट, परीक्षा नियंत्रक प्रो. भगवान सिंह बिष्ट, डीएसबी परिसर के डीएसडब्लू प्रो. देवेंद्र सिंह बिष्ट, अल्मोड़ा परिसर के निदेशक प्रो. आरएस पथनी, प्रो. प्रवीण बिष्ट, प्राचार्य डॉ. जगदीश प्रसाद, डॉ. डीसी पंत, डॉ. केपी श्रीवास्तव, डॉ. संजय कुमार, डॉ. एके सिराड़ी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें