फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल बैंक ने खोला पहला आधार पंजीकरण केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। उत्तराखंड के प्रमुख व्यवसायिक बैंक नैनीताल बैंक ने भारत सरकार के दिशा निर्देशों का अनुपालन करते हुए अपनी शाखाओं में आधार पंजीकरण केंद्रों का खोलना शुरू कर दिया है। एक सितंबर को नैनीताल बैंक की नई दिल्ली स्थित मुख्य शाखा पीके रोड में बैंक के पहले आधार पंजीकरण केंद्र का उद्घाटन बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने किया। बैंक के मुख्य परिचालन अधिकारी एके सिंह ने बताया कि नैनीताल बैंक अपने परिचालन क्षेत्र में 45 आधार पंजीकरण केंद्रों की जल्द स्थापना करने जा रहा है। नई दिल्ली में नैनीताल बैंक द्वारा खोला गया आधार केंद्र पूरे भारत वर्ष में किसी भी बैंकिंग संस्थान द्वारा खोला गया पहला आधार पंजीकरण केंद्र है। आधार पंजीकरण केंद्र पर नए आधार पंजीकरण के अलावा पहले से जारी आधार कार्ड के विवरण को अद्यतन करने की सुविधा भी दी गई है। बैंक द्वारा आधार पंजीकरण केंद्रों का परिचालन भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के द्वारा प्रमाणित एनरोलमेंट एजेंसी के सहयोग से किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारत सरकार के निर्देशानुसार 31 दिसंबर तक सभी प्रकार के बैंक खातों को ग्राहकों के आधार नंबर से जोड़ा जाना आवश्यक है। सिंह ने सभी नैनीताल बैंकों के सभी खाता धारकों से अपने खाते को आधार नंबर से शीघ्र अद्यतन कराने का अनुरोध भी किया। आधार पंजीकरण केंद्र के उद्घाटन अवसर पर बैंक के मुख्य परिचालन अधिकारी एके सिंह, दिल्ली के क्षेत्रीय प्रमुख संजय शाह, मार्केटिंग हेड विपिन खन्ना, शाखा प्रमुख रुचि सिंह, बैंक स्टाफ और ग्राहक आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें