फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ अक्टूबर को होगा व्यापार मंडल का चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
नानकमत्ता। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की नगर इकाई के गठन को लेकर चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है। करीब छह वर्ष बाद प्रस्तावित इस चुनाव को लेकर मतदाता सूची के प्रकाशन के साथ ही चुनाव प्रक्रिया ने जोर पकड़ लिया है। चुनाव अधिकारी छगन लाल अग्रवाल ने बताया कि 24 जुलाई से 16 अगस्त तक चले मतदाता पंजीकरण में 633 व्यापारियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है।
विज्ञापन


आपत्ति सुलझाने के बाद नामांकन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। चार से छह अक्तूबर को अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष पद के लिए नामांकन किए जाएंगे। सात अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच 12 को नाम वापसी होगी। जरूरत पड़ी तो आठ अक्तूबर को मतदान कराया जाएगा।

चुनाव अधिकारी ने बताया की अध्यक्ष पद के लिए आयु सीमा 35 वर्ष, महामंत्री के लिए 30 वर्ष, कोषाध्यक्ष के लिए 25 वर्ष निर्धारित की गई है। बताया गया कि अध्यक्ष के लिए तीन हजार, महामंत्री के लिए ढाई हजार, कोषाध्यक्ष के लिए दो हजार नामांकन शुल्क रखा गया है। यह वापस नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें