फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाघ के हमले से गाभिन गाय घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे ग्राम दाह निवासी सुलखन सिंह की गाय शुक्रवार शाम गांव के पास चर रही थी कि तभी उस पर बाघ ने हमला कर दिया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर बाघ गाय को छोड़ गया।
विज्ञापन


पूर्व प्रधान गोविंद राम की सूचना पर एसडीएम विजयनाथ शुक्ल ने वन एवं राजस्व विभाग की टीम को मौके पर भेजा। पशुधन प्रसार अधिकारी किशोर उप्रेती ने घायल गाय का उपचार किया। हल्का पटवारी महेंद्र सिंह ने मौके की रिपोर्ट तहसीलदार को भेज दी।

वन्यजीव विज्ञानी डॉ. जयप्रकाश सिंह एवं वन दरोगा एसएस भंडारी ने स्थलीय निरीक्षण कर वहां बाघ की मौजूदगी बताई। इस दौरान ग्राम प्रधान जया देवी, उमरेश शर्मा आदि थे। पांच माह पहले भी बाघ ने इस गाय पर हमला किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें