नैनीताल। आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को भी जिला अस्पताल में कुत्ते के काटने से पीड़ित चार लोगों ने अपना उपचार कराया है।
जिला अस्पताल में जिन लोगों ने उपचार कराया उनमें बगड़ गांव निवासी हरीश चंद्र (50) पुत्र लक्ष्मी दत्त, स्टाफ हाउस निवासी नीमा देवी (35) पत्नी भुवन चंद्र, भवाली निवासी प्रीतम (11) पुत्री सतपाल, नैनीताल निवासी दीवान सिंह (33) पुत्र देव सिंह तथा घोड़ाखाल निवासी कार्तिक (6) पुत्र अनिल कुमार शामिल थे। जिला अस्पताल से मिले आंकड़ों पर नजर डालें तो अगस्त में 78 लोगों को आवारा कुत्ते व बंदर काट चुके हैं।