फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान वर्ग 9 विषयों में 113 अभ्यर्थियों का हुआ एडमिशन

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के शोध एवं प्रसार प्रकोष्ठ की ओर से हरमिटेज भवन में पीएचडी विज्ञान वर्ग में प्रवेश के लिए मंगलवार को काउंसलिंग हुई। सुबह नौै बजे से शाम चार बजे तक चली काउंसलिंग के बाद विज्ञान वर्ग के नौ विषयों में 113 अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन

शोध एवं प्रसार प्रकोष्ठ के मुख्य निदेशक प्रो. मानवेंद्र पाठक ने बताया कि काउंसलिंग के लिए 125 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। काउंसलिंग के बाद भूगर्भ में 16, रसायन में 15, फार्मेसी में पांच, भौतिकी में सात, गणित में छह, जैव प्रौद्योगिकी में 24, वानिकी में नौ, जंतु विज्ञान में 19 और वनस्पति विज्ञान 12 अभ्यर्थियो को प्रवेश दिया गया। विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. डीसी पांडेय ने भी काउंसलिंग का निरीक्षण किया। काउंसलिंग को संपन्न कराने में प्रकोष्ठ के संयुक्त निदेशक प्रो. देवेंद्र सिंह बिष्ट, प्रो. पीके गुप्ता, प्रो. एलएस बिष्ट, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी आशा आर्या, प्रो. एके शर्मा, प्रो. एनजी कांडपाल, प्रो. बीके सिंह, प्रो. ओपीएस नेगी, प्रो. वीपी पांडे, प्रो. बीना पांडे, प्रो. अनिल कुमार यादव आदि विश्वविद्यालय कर्मी जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें