बाजपुर। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर हुए पथराव से गुस्साए कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर एसडीएम की गैरमौजूदगी में उनके पेशकार पवन कुमार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
शनिवार को कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव प्रेम यादव और युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष बब्बू सैफी के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता एकत्र होकर जुलूस की शक्ल में एसडीएम कोर्ट पहुंचे। उन्होंने राहुल गांधी पर गुजरात में बाढ़ प्रभावित को देखने जाते समय किए गए पथराव और अभद्रता को राजनीतिक षड़यंत्र बताया। उन्होंने भाजपा से घटना की माफी मांगने की मांग की है। मौके पर साबिर हुसैन, सुनील चानना, गुलशेर अहमद, यूसुफ अली, शुभम शर्मा, अमरजीत, विवेक पांडे आदि थे।