बाजपुर। रुद्रपुर-काशीपुर हाइवे स्थित गांव महेशपुरा के मुख्य मार्ग पर जलभराव लोगों की परेशानी का सबब बना है। गुस्साए ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर खूब हंगामा काटा। जल्द ही समस्या का हल नहीं होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी।
बृहस्पतिवार को पानी निकासी को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। आरोप है कि रुद्रपुर हाइवे का निर्माण होने पर गांव का मार्ग गहरा हो गया। पानी की निकासी नहीं होने से जलभराव की समस्या रहती है। बताया कि हाइवे निर्माण के दौरान उन्होंने हाइवे के दोनों किनारों में नाले का निर्माण करने की मांग की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
कहा कि जलभराव रहने से लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है। उन्हाेंने समस्या का शीघ्र समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। वहां जाकिर हुसैन, सलीम, वसीम, मनोज, दीपक चंद्रा, रहीस अहमद, पुष्पा देवी, बंटी पासी आदि थे।