फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती बाइक पर पहाड़ से गिरा मलबा, खाई में गिरने से दो लोगों की मौत

Thu, 03 Aug 2017 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ 
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़-धारचूला हाइवे पर जा रहे दो बाइक सवार युवकों पर अचानक पहाड़ी से म‌लबा ग‌िर गया। इसके चलते वे खाई में जा ग‌िरे, ज‌िससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


जौलजीबी से तीन किमी आगे बलधार में बुधवार रात मलबा गिरने से सड़क बंद हो गई थी। पिथौरागढ़-धारचूला हाइवे पर बलधार के पास बुधवार रात भारी मात्रा में मलबा आ गिरा। बृहस्पतिवार को धारचूला के तहसीलदार इंद्र बहादुर मल की देखरेख में सीमा सड़क संगठन दिन में करीब 12 बजे सड़क से मलबा हटा सका।

इस दौरान करीब 40 वाहनों को पास किया गया। करीब सवा बारह बजे धारचूला से अस्कोट जा रहे बाइक सवार मुकेश बिष्ट (19)  पुत्र मदन सिंह निवासी मांगती और धारचूला के रूंग निवासी अविनाश रुंगाल उर्फ अप्पू (18) पुत्र चंद्र लाल पहाड़ी से गिरे मलबे की चपेट में आकर 100 मीटर नीचे महाकाली नदी के किनारे जा गिरे।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, बलुवाकोट और जौलजीबी पुलिस के जवानों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर काफी मशक्कत के बाद गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को खाई से निकाला। मौके पर सीमा सड़क संगठन के डॉक्टर डा. एसके सिंह ने दोनों घायलों का प्राथमिक इलाज किया फिर 108 वाहन से जिला अस्पताल के लिए रवाना किया।
विज्ञापन


जौलजीबी के पास अविनाश रुंगाल उर्फ अप्पू ने दम तोड़ दिया। इसके बाद घायल मुकेश बिष्ट का ओगला में सेना के डॉक्टरों की टीम ने फिर इलाज किया। बेहोश मुकेश को ऑक्सीजन दी गई, लेकिन कनालीछीना के पास गुड़ौली में मुकेश की भी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही प्रभारी जिलाधिकारी आशीष चौहान, धारचूला के एसडीएम राजकुमार पांडे और सीमा सड़क के कमांडेंट लेफ्टीनेंट कर्नल प्रदीप कुमार मौके पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें