फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका चैयरमैन से वार्ता के बाद आंदोलन स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। उत्तराखंड प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के पदाधिकारियों की सोमवार को लंबित मांगों को लेकर पालिकाध्यक्ष श्याम नारायण से वार्ता हुई। वार्ता के बाद संघ ने एक अगस्त से प्रस्तावित आंदोलन को स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन

संघ के अध्यक्ष त्रिलोक टांक ने बताया कि कर्मचारियों की आठ सूत्रीय मांगों के बारे में सोमवार को पालिकाध्यक्ष श्याम नारायण के साथ सकारात्मक वार्ता हुई। इसमें संघ की मांगों को शीघ्र पूर्ण किए जाने का आश्वासन पालिकाध्यक्ष ने दिया। सकारात्मक वार्ता के पश्चात कर्मचारियों ने सर्वसम्मति से अपना आंदोलन स्थगित करने का ऐलान कर दिया। वार्ता के दौरान प्रबंधक कमल सिलेलान, महासचिव राजकुमार पंवार, अमित सहदेव, मनोज कुमार, रामकुमार, गोपाल राजा, मुकेश कैलाश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें