फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टरों की कमी को लेकर कांग्रेसियों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। संयुक्त चिकित्सालय में डॉक्टरों की कमी को लेकर स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को संयुक्त चिकित्सालय के बाहर धरना दिया। साथ ही एक ज्ञापन तहसीलदार प्रियंका रानी के मार्फत मुख्यमंत्री को भेजकर चिकित्सालय में जल्द डॉक्टरों की कमी को पूरा करने की मांग की।
विज्ञापन

विगत दिनों सरकार द्वारा किए गए डॉक्टरों के तबादलों के बाद रामनगर चिकित्सालय डॉक्टरों की कमी से जूझ रहा है। इससे नाराज कांग्रेसियों ने चिकित्सालय के बाहर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने भाजपा सरकार से चिकित्सकों की कमी को पूरा करने की मांग की। कहा कि कुमाऊं और गढ़वाल के प्रवेश द्वार होने के कारण रामनगर चिकित्सालय में पहाड़ी क्षेत्रों से लगातार मरीज आ रहे हैं लेकिन यहां चिकित्सकों की कमी के कारण उनको बाहर रेफर करना पड़ता है। ज्ञापन में चिकित्सालय में महिला चिकित्सक, सर्जन, बाल रोग विशषज्ञ, ईएनटी, इमरजेंसी डॉक्टर सहित अन्य चिकित्सकों की नियुक्ति की मांग की।
इस दौरान ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी, कांग्रेस नगर अध्यक्ष अब्दुल हकीम, मंजू चौहान, महासचिव अतुल अग्रवाल, पुष्कर दुर्गापाल, असद अली, यशवंत जलाल, शिशुपाल रावत, रघू लाल, अजय छिम्वाल, सतीश छिम्वाल, ध्यान सिंह, मोहित शर्मा, विमला देवी, तारा सती, रमेश पंडित, आनन्द रावत, हेम भट्ट, शेरसिंह लटवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें