फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा कार्यकर्ताओं ने सीएचसी में दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। सड़क हादसे में हुई आशा कार्यकर्ता के परिजनों को मुआवजा देने की मांग को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान आशाओं ने नारेबाजी की बता दें कि 23 जुलाई को गदरपुर क्षेत्र में आशा कार्यकर्ता रेखा रानी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी।
विज्ञापन

सोमवार को उत्तराखंड आशा हैल्थ वर्कर्स यूनियन के बैनर तले क्षेत्र भर की आशा कार्यकर्ता एकत्र होकर सीएचसी पहुंची। उन्होंने मृतका के परिवार को दस लाख रुपये मुआवजा, एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की। मौके पर यूनियन प्रदेश उपाध्यक्ष रीता कश्यप, कुलविंदर कौर, आशा, सरोज, राजकुमारी, रेखा शर्मा, हेम भट्ट, सुमन सैनी, कुसुम, ज्योति, परमजीत कौर, निर्मला, हेमा, सीमा कौर, प्रेमा, बबीता, सावित्री आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें