द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। उत्तराखंड जूनियर हाइस्कूल शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई की बैठक में शिक्षकों की समस्याओं को लेकर संघर्ष करने पर सहमति बनी। अध्यक्ष पुष्कर सिंह कुंवर की अध्यक्षता में हुई बैठक में ड्रेस कोड का विरोध किया गया। बैठक में शिक्षकों के चयन वेतनमान सहित विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई। इस बारे उप शिक्षा अधिकारी को मांग पत्र भी सौंपा गया। जिलाध्यक्ष विनोद थापा, बीआरसी राधे श्याम गुप्ता ने संघ की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। बैठक में संजीव कुमार पांडेय, गिरधर राणा, त्रिलोक सिंह, नमिता चौधरी, निर्मला वाफिला, शोभा नेगी, नीता पंत, पुष्पा रौतेला, निर्मल कुमार, लक्ष्मण सिंह, महेश कुमार आदि ने भाग लिया।