सितारगंज। सितारगंज राजकीय महाविद्यालय में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का अध्ययन केंद्र खुल गया है। कॉलेज की सहायक प्रोफेसर डा. रजविंदर कौर को केंद्र का समन्वयक बनाया गया है। महाविद्यालय के प्राचार्य डा. सुभाष चंद्र वर्मा ने बताया कि कालेज प्रबंधन ने उत्तराखंड मुक्त विवि का अध्ययन केंद्र खोलने के लिए मुक्त विवि के निदेशक को प्रस्ताव भेजा था।
इसमें बीए, बीएससी, बीबीए व बी.कॉम आदि कोर्सों की स्वीकृति मांगी थी। मुक्त विवि के निदेशक ने कालेज में अध्ययन केंद्र स्थापित करने की स्वीकृति दे दी है। लेकिन, राजकीय महाविद्यालय में सिर्फ बीए कोर्स की ही मान्यता दी है। बताया कि हिंदी की सहायक प्रोफेसर डा. रजविंदर कौर को केंद्र की समन्वयक बनाया गया है।