फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने की व्यापार मंडल चुनाव की तिथि घोषित करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। व्यापार मंडल के चुनाव की तिथि घोषित किए जाने की मांग को लेकर व्यापारियों का प्रतिनिधि मंडल मुख्य चुनाव अधिकारी नंदन सिंह खड़ायत से मिला। व्यापारियों ने चुुनाव अधिकारी से व्यापार मंडल चुनाव की तिथि घोषित करने की मांग की। ज्ञापन में व्यापारियों ने कहा कि व्यापार मंडल के चुनाव के लिए मतदाताओं के वोट बनाने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन


सभी प्रक्रियाएं पूर्ण होने के बावजूद चुनाव के लिए तिथि घोषित नहीं की जा रही है। जबकि चुनाव अधिकारियों ने अगस्त में चुनाव कराने का आश्वासन दिया गया था। खड़ायत ने व्यापारियों से कहा कि कुछ व्यापारियों ने वोट के लिए आवेदन करने वाले व्यापारियों की जांच के लिए कहा है। अभी जांच की प्रक्रिया चल रही है।

जैसे ही वोटरों के फार्मों की जांच होगी उसके बाद चुनाव कराए जाएंगे। ज्ञापन देने वालों मे मनोज वाधवा, कामिल खान, अमन अरोड़ा, सुधीर बंसल, सुमित यादव, विजय गुप्ता, देवेश, करन, सचिन डोरा, हपीज रहमान, हिमांशु अग्रवाल, जगदीश गुप्ता, प्रेम प्रकाश जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें