सितारगंज। नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मचारियों ने उपजिलाधिकारी का घिराव किया और सफाई कर्मियों को मोहल्ला स्वच्छता समिति के बजाय संविदा पर काम देने की मांग की।
सफाई कर्मियों को संविदा पर काम मिले
पालिका के सफाई कर्मियों ने एसडीएम को घेरा
बुधवार को पालिका के सफाई कर्मचारियों ने तहसील में एसडीएम विनोद कुमार को ज्ञापन सौंपकर कहा कि पालिका के करीब 35 सफाई कर्मचारी मोहल्ला स्वच्छता समिति के अंतर्गत पिछले लगभग 15 सालों से सफाई का कार्य कर रहे हैं। उन्हें समिति के माध्यम से प्रति माह 4500 रुपये मानदेय दिया जाता है।
कहा कि पूर्व में शासन की ओर से स्वच्छता समिति के सफाई कर्मचारियों को संविदा पर काम देने के आदेश हुए थे। अन्य कई पालिकाओं में सफाई कर्मचारी संविदा पर काम भी कर रहे हैं, लेकिन यहां के सफाई कर्मियों को आज भी स्वच्छता समिति के तहत ही काम दिया जा रहा है। एसडीएम ने उन्हें समस्या के जल्द निदान का आश्वासन दिया। वहां शिमला देवी, सुनील कुमार, जितेंद्र वाल्मीकि, रोहित वाल्मीकि, राहुल वाल्मीकि, विनोद वाल्मीकि, मनोज कुमार आदि र्थे। कर्मचारी।