नानकमत्ता। उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश के बीच परिसंपत्तियों पर स्वामित्व के विवाद में फंसे नानकसागर डैम की मछलियों के ठेके की टेंडर प्रक्रिया निरस्त हो गई। सिंचाई विभाग बिना किसी सूचना के ही डैम की मछलियों का ठेका करा रहा था। जिसका लोगों ने विरोध कर दिया।
बुधवार को नानकसागर डैम पर जलाशय में पल रही मछलियों के ठेके के लिए टेंडर प्रक्रिया आरंभ की गई। जिसका लोगों ने विरोध कर दिया। विरोध के कारण टेंडर प्रक्रिया निरस्त कर दी गई। लोगों का आरोप था कि सिंचाई विभाग द्वारा बिना किसी सूचना के टेंडर प्रक्रिया की जा रही है।
जोकि, नियम विरुद्घ है। विरोध के बाद विभाग ने टेंडर प्रक्रिया निरस्त कर दी। बता दें कि नानकसागर डैम तथा कैनाल विभाग की संपत्ति डेढ़ दशक बीत जाने के बाद भी उत्तर प्रदेश सरकार के अधीन है । जिससे नानकसागर बैराज का विकास ठप है।