फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी बस ने स्कूल से बच्चों को घर छोड़ने जा रही मैजिक पर टक्कर मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
निजी बस ने स्कूली बच्चों से भरी मैजिक को टक्कर मारी
विज्ञापन

खटीमा। नगर के एक निजी विद्यालय में किराए पर बच्चों को लेकर आने जाने वाली मैजिक जीप को न्यायालय के पास पंजाब जा रही एक निजी बस ने टक्कर मार दी। जिससे मैजिक पलट गयी। मैजिक पलटने से खलबली मच गई। वहां पर मौजूद लोगों ने मैजिक को सीधा कर बच्चों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने दोनों वाहन कब्जे में ले लिए हैं। अभी तक किसी के विरुद्घ मुकदमा पंजीकृत नहीं किया गया है।
विज्ञापन

स्कूल की छुट्टी के समय वाहन मैजिक संख्या यूके 06 टीए 4185 बच्चों को लेकर उनके घर छोड़ने जा रहा था। इस दौरान न्यायालय के सामने विपरीत दिशा से आ रही निजी बस संख्या यूपी 31 टी 9287 ने मैजिक के पिछले हिस्से में टक्कर मार दी। जिससे मैजिक पलट गया। मैजिक पलटते ही वहां बच्चों की चीखपुकार मच गयी। इस दौरान आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए मैजिक को सीधा कर बच्चों को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने बताया कि आयान रजा, दीपिका, अर्चना को चोटें आयी थी। लेकिन अन्य बच्चे घटना से बेहद घबरा गए हैं। तीन बच्चों के अलावा कंचना बिष्ट, अलहरम रहमान, बलवंत सिंह ने एक्सरे भी कराया है। घटना स्थल पर जिला पंचायत सदस्य नवीन जोशी, रमेश रौतेला आदि ने बच्चों की मदद की।
विज्ञापन

22केटीएम05पी- खटीमा में मैजिक पलटने से घायल बच्चे
22केटीएम06पी-खटीमा में मैजिक पलटने से घायल बच्चा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें