फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्विक रिस्पोंस टीम पकड़ेगी सांप और मगरमच्छ

विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। बारिश के दिनों में सांप और मगरमच्छ की तादाद बढ़ जाती है। ऐसे में सांप और मगरमच्छ आबादी की ओर रुख कर लेते हैं। वन विभाग ने सांप और मगरमच्छ को पकड़ने के लिए क्विक रिस्पोंस टीम का गठन किया है। इनमें सांप और मगरमच्छ पकड़ने में माहिर स्थानीय लोगों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन


बाराकोली वन क्षेत्र के रेंजर प्रदीप धौलखंडी ने बताया कि रेंज के सितारगंज, शक्तिफार्म और ढोलावन क्षेत्र में सांप पकड़ने के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं। बताया कि शक्तिफार्म में वन दरोगा सुखवंत सिंह और स्थानीय नागरिक विभूति सरकार, सितारगंज में वन दरोगा प्रेम राम और स्थानीय नागरिक गुलजार अहमद, ढोलावन में वनारक्षी विनोद कुमार को सांप पकड़ने की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा उप राजिक दीपचंद्र सिंह महरा, वन दरोगा नैन सिंह, हरीश सिंह, कन्हाई, अरविंद और ऊदल को मगरमच्छ पकड़ने की जिम्मेदारी दी गई है। बताया कि शुक्रवार को तिलियापुर गांव में मगरमच्छ आबादी में घुस गया, जिसे बाराकोली और डोली वन क्षेत्र की रेस्क्यू टीम ने पकड़कर धौरा डैम में ले जाकर छोड़ा। टीम में सुखवंत सिंह, भूपाल सिंह जीना आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें