खटीमा। भारतीय किसान यूनियन अंबावता गुट के पदाधिकारी डीएम डॉ. नीरज खैरवाल से मिले। किसानों ने ग्रामीणों और किसानों की समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया और कार्रवाई की मांग की। डीएम से मिले शिष्टमंडल ने गन्ने का बकाया भुगतान न होने से किसानों को हो रही समस्या से अवगत कराया।
किसानों ने कहा कि सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों में विगत चार माह से चीनी नहीं मिल रही है। इससे गरीब परिवारों को महंगे दामों में चीनी खरीदनी पड़ रही है। एपीलए कार्ड धारकों को पुराने रेट पर ही चावल और गेहूं उपलब्ध कराने, विधवा, वृद्धा, दिव्यांग पेंशन को एक हजार से बढ़ाकर ढाई हजार करने, श्रम विभाग द्वारा मजदूरों, कामदारों को बांटी जा रही साइकिल और औजारों के वितरण की जांच कराने की मांग रखी।
वहां जिलाध्यक्ष डा. सुकुमार विश्वास, रबिन दास, मोहन लाल, सतीश राय, सुकलाल, अर्जना देवी, मीनू देवी, राजेंद्र, कनक विश्वास, जनक, अमरजीत, मीना, विकास आदि थे।