फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक विद्यालय पर कांशन मनी नही लौटने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। उपखंड शिक्षाधिकारी प्रेमा बिष्ट ने बताया कि शुक्रवार को शिक्षा विभाग की टीम ने रिवरडेल स्कूल जाकर पड़ताल की तो पता चला कि विद्यालय में अध्यनरत 1034 छात्रों को कॉशन मनी वापस नहीं लौटाई। इस संबंध में एसडीएम पीएस राणा को अग्रिम कार्रवाई के लिए लिखा गया है। एबीईओ के अनुसार 22 मई को विद्यालय का निरीक्षण कर कॉशन मनी वापस लौटने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन


इस पर विद्यालय प्रबंधक ने शीघ्र ही कॉशन मनी वापस लौटने का आश्वासन दिया था। मौके पर ब्लाक समन्वयक सत्यपाल सिंह, सीआरसी समन्वयक पंकज रस्तोगी आदि थे। इधर, एबीईओ प्रेमा बिष्ट ने बताया कि कॉशन मनी के लिए डीएम की ओर से एसडीएम की अध्यक्षता में टीम गठित की गई है, जिसमें बीईओ, एबीईओ, कोतवाल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें