फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परमिट के आधार पर चलेगी मुरादाबाद-बाजपुर-हल्द्वानी निजी बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। मुरादाबाद-बाजपुर दोराहा मार्ग पर निजी बसों का संचालन बंद होने से यात्री परेशान हैं। आक्रोशित बस मालिकों ने एसडीएम पीएस राणा और एआरटीओ अनीता चंद से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि 25 बस स्वामियों के पास मुरादाबाद-बाजपुर-हल्द्वानी जाने का परमिट हैं, लेकिन थ्री व्हीलर चालक निजी बसों को जबरन रोक रहे हैं।
विज्ञापन


एसडीएम और एआरटीओ ने परमिट के आधार पर बसों को हल्द्वानी चलाने की बात कही। साथ ही स्थानीय सवारियां नहीं बैठाने की हिदायत दी।

सोमवार को मुरादाबाद से बाजपुर शहर तक निजी बसों का संचालन करने पर टेंपो चालक यूनियन अध्यक्ष उपकार सिंह की अगुवाई में टेंपो चालकों ने हंगामा कर बसों को जबरन रोक दिया। भारी विरोध के चलते बसों का बाजपुर शहर तक संचालन नहीं हो सका। बस मालिकों ने बुधवार को मुरादाबाद से दोराहा चौक तक बसों का संचालन बंद रखा।

इससे यात्री परेशान रहे। मुरादाबाद बस यूनियन अध्यक्ष अमानत उल्लाह और सपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सब्बरवाल के नेतृत्व में बस मालिकों का एक प्रतिनिधि मंडल एसडीएम पीएस राणा और एआरटीओ अनीता चंद से मिला। उन्होंने मुरादाबाद वाया बाजपुर होकर हल्द्वानी तक बसों के शासन से स्वीकृत परमिट दिखाए। इधर टेंपो चालकों ने कहा कि बसों के बाजपुर शहर तक चलने से उनके समक्ष रोजी रोटी की समस्या उत्पन्न हो जाएगी। इस मामले को लेकर जल्द ही परिवहन मंत्री से मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें