फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुस्साएं उद्यान महकमे के कर्मियों ने दिया धरना, नारेबाजी की

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। उद्यान विभाग का कृषि विभाग में एकीकरण किए जाने के विरोध में संयुक्त उद्यान कार्मिक मोर्चा ने मंगलवार को कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने अपना समर्थन देते हुए विभाग का जबरदस्ती एकीकरण किए जाने पर आंदोलन तेज करने का एलान किया। बाद में संयुक्त मजिस्ट्रेट बंदना सिंह के माध्यम से मुख्यमंत्री एवं उद्यान मंत्री को ज्ञापन भेजा गया।
विज्ञापन

मोर्चा ने सभा के दौरान कहा कि सरकार उद्यान विभाग को कृषि विभाग में मर्ज किए जाने पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि उद्यान विभाग का कृषि विभाग में एकीकरण किए जाने से उद्यमियों के साथ ही कर्मचारियों के हित भी प्रभावित होंगे। कहा कि वर्तमान में फल सब्जी और मसाला उत्पादन के माध्यम से रोजगार सृजित हुए हैं। उद्यान विभाग ने वर्तमान में फल संरक्षण मौन पालन और मशरूम उत्पादन के माध्यम से भी काश्तकारों को रोजगार की ओर अग्रसर किया है।
मोर्चा की ओर आयोजित धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष बहादुर सिंह बिष्ट, महामंत्री जगमोहन रौतेला, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष पीके शर्मा, केएस सामंत, गिरीश जोशी, बलवंत नेगी ने आकर अपना पूर्ण समर्थन दिया। मोर्चा के संयोजक कमल जोशी की अध्यक्षता में हुई सभा का संचालन घनश्याम बिष्ट व चंद्र लाल ने किया। इस मौके पर जिले से आए काश्तकारों के अलावा आनंद सिंह नेगी, राहुल भट्ट, घनश्याम बिष्ट, शारदा मालरा, दीपक बिष्ट, दिनेश आर्या, गणेश बिष्ट, सुरेश पंत, असलम अली, उमेश सनवाल ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें