फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौसानी में सड़क में आई दरारें और हुई चौड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। कौसानी-भतेड़िया मोटर मार्ग पर आई दरारों में दबाव पड़ने और जमीन में नमी होने से और दरारें और चौड़ी हो गई हैं। पीएमजीएसवाई के अभियंताओं ने दरारों में बारिश का पानी जाने से रोकने के लिए सड़क पर पॉलिथीन बिछा दी है। पास के होटल मालिक का मकान खतरे की जद में आने पर प्रशासन के निर्देश पर होटल मालिक ने मकान से आवश्यक सामग्री हटाने के साथ अपनी वृद्ध मां को हल्द्वानी शिफ्ट कर दिया है।
विज्ञापन



रविवार को हुई बारिश से कौसानी-भतेड़िया मोटर मार्ग पर सुमित होटल के पास सड़क दरक गई थी और इसका कुछ हिस्सा ढह गया था। सोमवार को चटख धूप में यह दरार और चौड़ी हो गई है। जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, उपाध्यक्ष देवेंद्र परिहार, पीएमजीएसवाई के एसई एस धर्मसत्तू, ईई राजेंद्र प्रसाद ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। निर्माण एजेंसी के ईई राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि धूप के चलते जमीन में नमी ज्यादा होने से दरकी सड़क की दरारें और चौड़ी हो गई हैं।


दरारों में बारिश के पानी को रोकने के लिए विभाग ने सड़क के खतरनाक जोन पर पॉलिथीन डाल दी है। विधायक चंदन दास और जिपं अध्यक्ष ऐठानी ने निर्माण एजेंसी से सड़क को यातायात के लिए खोलने और क्षतिग्रस्त सड़क का शीघ्र पुनर्निर्माण करने के लिए पीएमजीएसवाई के एसई को निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि आपदा मद के धन से सड़क दुरुस्त की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें